हमीरपुर 28मई25*आतंक के खिलाफ जंग में भारत को विदेशों से मिल रहा मजबूत समर्थन*
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर आतंकवाद पर भारतीय सेना की कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के उद्देश्य से कतर पहुंचे। भारत की ओर से विदेश यात्रा पर उन्होंने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के ग्रुप-7 सांसदों के साथ कतर की राजधानी दोहा में आंतरिक मामलों के राज्य मंत्री महामहिम शेख अब्दुलअजीज बिन फैसल बिन मोहम्मद अल थानी से मुलाकात कर व प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन को संबोधित कर पाक द्वारा प्रायोजित आतंकवाद पर भारत की कार्रवाई से अवगत कराया। प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि आतंक के खिलाफ भारत ने सख्त रुख अपनाया है और ऑपरेशन सिंदूर इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को विदेशों में भी मजबूत समर्थन मिल रहा है।
आतंकवाद मानवता के लिए अभिशाप है और भारत की नीति स्पष्ट है-आतंकवाद पर लगातार प्रहार करना ही न्यू नॉर्मल बन चुका है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राज्यों, राजनीतिक दलों और भाषाओं के लोग शामिल हैं, लेकिन सभी एकजुट होकर वैश्विक मंच पर यह संदेश दे रहे हैं कि भारत आतंकवाद को कभी सहन नहीं करेगा और हर हमले का करारा जवाब देगा। पूर्व में सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन कर भारत ने देश के दुश्मनों को बता दिया था कि हमारी संप्रभुता पर किसी भी तरह का हमला हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री