February 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जालौन25नवम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

जालौन25नवम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[25/11, 12:15 PM] Mohit jglaun: *बिग ब्रेकिंग न्यूज जालौन-:*

*बेखौफ दबंगों ने नशे में धुत्त होकर हवाई फायरिंग करते हुए की युवक के साथ मारपीट*

*सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल112 व कोतवाली पुलिस*

*मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगो को लिया हिरासत में,बांकी फरार*

*कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जोल्हुपुर मोड़ का मामला*

✍️✍️यूपी आजतक से मोहित शर्मा की रिपोर्ट
Mob.7800529165

[25/11, 12:24 PM] Mohit jglaun: *ब्रेकिंग न्यूज जालौन*

सरकार के एनजीटी के नियमों की खरका घाट संचालक उड़ा रहा धज्जियां।

रात के अंधेरों में हैवी पॉपलैंड मशीनों के द्वारा किया जा रहा अवैध खनन।

खरका घाट संचालक सरकार के राजस्व को लाखों रुपए का चूना लगाकर, घाट से भरवा कर निकला रहा ओवरलोड ट्रक।

यूपी आजतक न्यूज़ से मोहित शर्मा की रिपोर्ट

[25/11, 12:25 PM] Mohit jglaun: एमपी के सांसद ने भाजपाइयों के साथ विचार साझा किए

कालपी जालौन-
बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरदेव सिंह चौहान टरननगंज कालपी के निज निवास पर क्षेत्रीय प्रभारी
सुधीर गुप्ता सांसद मंदसौर मध्य प्रदेश ने उपस्थित नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका अदा करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार
सुधीर सिंह जिला प्रभारी के साथ मंदसौर सांसद का सुबह कालपी नगर में आगमन हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरदेव सिंह के आवास पर इलाकाई विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा रविंद्र सिंह मंगरोल, धर्मेंद्र सिंह राजा ढाबा, देवेंद्र गुप्ता, सुबोध द्विवेदी, नगर अध्यक्ष भाजपा कालपी अमित पांडे यह तथा तमाम कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अनौपचारिक बैठक में इलाके की राजनीतिक, समाजिक हालातो पर चर्चा की गई। समझा जाता है कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखकर कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। तथा लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए भी चर्चा हुई। बैठक में स्वल्पाहार का भी कार्यक्रम रहा। हरदेव सिंह चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रधान ने सभी लोगों आभार व्यक्त किया ।

✍️✍️यूपी आजतक से मोहित शर्मा की रिपोर्ट
मो 7800529165
[25/11, 12:28 PM] Mohit jglaun: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मारा छापामार कर दूध तथा सरसों के तेल के भरे सैम्पुल

✍️✍️कालपी जालौन-
जिला प्रशासन के निर्देश पर खाध सुरक्षा अधिकारी वृज मोहन गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय कर्मचारियों के द्वारा अभियान चलाकर कालपी में दो स्थानों में दूध तथा खाद्य तेल के नमूने भरने की कार्यवाही की गई है।
बुधवार को
तहसील कालपी के खाध सुरक्षा अधिकारी वी एम गुप्ता की विभागीय टीम ने कस्बे के मोहल्ला महमूदपुरा स्थित पुरानी कोतवाली के समीप एक दूधिये के बाहन को रोक कर चेकिंग शुरू की। तो दूध कारोबारी विभागीय लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।खाध सुरक्षा अधिकारी ने दूध कारोबारी रहमान खान का पुत्र सत्तार खान निवासी ग्राम गुलौली को नोटिस थमा दिया। इसी दौरान टीम ने रहमान के दूध का सैंपल भर लिया। विभागीय टीम ने मुख्य बाजार टरननगंज में दुकानों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान परिसर में स्वच्छता का जायजा लिया। मेन बाजार में स्थित बाल किशन पुत्र हरिशंकर टरननगंज के प्रतिष्ठान में सरसों के तेल का नमूना भर लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दिलचस्प बात यह रही कि खाध सुरक्षा विभाग की टीम की दस्तक सुनकर बाजार में मिलावटखोरों में खलबली मच गयी।

✍️✍️यूपी आजतक से मोहित शर्मा की रिपोर्ट मो 7800529165
[25/11, 12:35 PM] Mohit jglaun: सार्वजनिक स्थान में झगड़ा करने पर दो युवक गिरफ्तार

✍️✍️कालपी जालौन-

बुधवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इलाकाई पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर के शांति भंग के अंतर्गत चालान कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कालपी कस्बे के मोहल्ला अंदर स्थानीय में छोटे छोटे बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक अमर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के एक एक आरोपियों रविशंकर पुत्र महादेव तथा पंकज कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी गण मुहल्ला अदलसरांय कस्बा कालपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर के शांति भंग करने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर के चालान कर दिया।

✍️✍️यूपी आजतक से मोहित शर्मा की रिपोर्ट ???????मो7800529165
[25/11, 12:39 PM] Mohit jglaun: किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना का आरोपी गिरफतार

कालपी जालौन-

स्थानीय
नगर के मुहल्ला हरीगंज में घर में अकेली किशोरी के साथ छेड़खानी करने की घटना को अंजाम देने वाले पड़ोसी युवक
कालपी कोतवाली ने गिरफ्तार करके पास्को एक्ट समेत सुसंगत धाराओं के अंतर्गत जेल भेज दिया है।
ज्ञात हो कि कालपी कस्बे के
हरीगंज मुहल्ला निवासिनी 15 वर्षीया पीड़ित किशोरी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 20 नवम्बर की दोपहर 2 बजे अपने घर में अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी शफीक अहमद घर में घुस आया। तथा वादिनी को दबोचकर जबरन अश्लील हरकतें करने लगा। वादिनी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर विवेचनाधिकारी उपनिरीक्षक आलोक पाल एवं महिला सिपाही की मौजूदगी में बयान दर्ज करा कर पीड़िता का सरकारी चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया। बुधवार को
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह तथा सब इंस्पेक्टर आलोक पाल ने आरोपी सफीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जुर्म थारा 354क/452/506 आईंपीसी 7/8 पास्को एक्ट के अंतर्गत जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण की बिबेचना में मजबूत साक्ष्य संकलन करके आरोपी को न्यायालय से सजा दिलाई जाएगी

✍️✍️यूपी आजतक से
मोहित शर्मा की रिपोर्ट ????मो 7800529165