मथुरा 21 मई 25*थाना शेरगढ पुलिस द्वारा 01 गाँजा तस्कर को किया गिरफ्तार कब्जे से 759 ग्राम गाँजा बरामद*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
थाना शेरगढ़ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.05.2025 को गश्त व चैकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर अपराधी 1.मंगतू पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम सेही थाना शेरगढ मथुरा उम्र करीब 52 वर्ष को औधूता चौराहा से सेही की तरफ 05 कदम की दूरी पर थाना शेरगढ मथुरा से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से तस्करी हेतु ले जाये जा रहा गांजा वजन 759 ग्राम बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त मंगतू उपरोक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0स0- 159/2025 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
*नाम एवं पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः–*
मंगतू पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम सेही थाना शेरगढ मथुरा उम्र करीब 52 वर्ष
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक एवं समयः–*
औधूता चौराहा से सेही की तरफ 05 कदम की दूरी पर थाना शेरगढ मथुरा से दिनांक 20.05.2025 समय 23.50 बजे
*बरामदगी का विवरणः–*
• 759 ग्राम नाजायज गांजा
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः–*
1–मु0अ0सं0 159/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शेरगढ मथुरा ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना शेरगढ मथुरा ।
2. उ0नि0 श्री अमित कुमार त्यागी थाना शेरगढ मथुरा ।
3. का0 1599 हेमन्त कुमार थाना शेरगढ मथुरा ।

More Stories
कानपुर नगर7जून26*विधान सभा सचिवालय ने विशेषाधिकार हनन प्रकरण में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त से मांगी रिपोर्ट
कानपुर नगर7जून26*महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती के अवसर पर विशाल जनसभा का आयोजन
हाथरस7जून2026*हाथरस में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।