उन्नाव24नवम्बर*विधिक जानकारी एवं दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन श्रृजन सोसायटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन उन्नाव के माध्यम से किया गया
आज दिनांक 23/11/21 को बाल अधिकार सप्ताह के समापन के अंतर्गत चाइल्ड लाइन उन्नाव में बच्चों की दोस्ती जिला प्रोबेशन अधिकारी , बाल संरक्षण अधिकारी व बाल कल्याण समिति के द्वारा विधिक जानकारी एवं दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन श्रृजन सोसायटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन उन्नाव के माध्यम से किया गया जिसकी रूपरेखा चाइल्डलाइन निदेशक जेपी सिंह जी व उमा शुक्ला के मार्गदर्शन से तैयार की गई । जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कृष्णा बाल विद्या मंदिर के बच्चों को फ्रेंडशिप बैंड पहनाकर उनसे दोस्ती की और उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में बताया और बच्चों को जूस वितरित किया गया बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रीति सिंह ने भी बच्चों को फ्रेंडशिप बैंड बनाकर उनसे दोस्ती की और उनको बच्चों के अधिकारों की जानकारी दी उन्होंने बताया कि बच्चों को शिक्षा का अधिकार समानता का अधिकार सूचना का अधिकार आदि है यदि उनके अधिकारों का कोई खंडन करता है तो बच्चे अपनी मदद के लिए बाल कल्याण समिति प्रस्तुत हो सकते हैं बच्चों की पूर्ण सहायता की जाएगी साथ ही समिति के सदस्य उपेंद्र कुमार तिवारी ने भी बच्चों से दोस्ती की उनको जूस वितरण किया इसी क्रम मैं बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने भी आज बाल अधिकार सप्ताह के समापन के दिन बच्चों से दोस्ती की एवं चाइल्ड लाइन की टीम सदस्य दिव्या ने फ्रेंडशिप बैंड पहनाकर बाल संरक्षण अधिकारी से दोस्ती कर समापन किया बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा बच्चों के उनके अधिकार के विषय में जानकारी दी साथ ही चाइल्ड लाइन 1098 आपातकालीन नंबर की पुनः जानकारी दी । चाइल्ड लाइन समन्यवक दिवाकर ओझा,काउंसलर प्रज्ञा, टीम सदस्य अमन शर्मा ,दिव्या , शालिनी मिश्रा ,सिद्धार्थ त्रिपाठी ,किन्टू विद्यालय के शिक्षक ओंकार सिंह यादव मौजूद रहे|

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें