औरैया 24 नवम्बर *मालगाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार हुआ घायल।
अछल्दा सीएचसी के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख किया सैंफई रिफर।
थाना क्षेत्र के गांव मदा का पुर्वा का निवासी है बाइक सवार।
फफूंद / औरैया
फफूंद थाना क्षेत्र के दिल्ली- हावड़ा रुट पर पाता रेलवे फाटक पार करते समय एक बाइक सवार मालगाड़ी से धक्का लगने से बाइक समेत ट्रेक के किनारे गिर पड़ा और गम्भीर घायल हो गया।राहगीरों ने उसे एम्बुलेंस से अछल्दा स्थित अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों में उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे सैंफई रिफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव मदा का पुरवा निवासी रामचन्द्र यादव बुधवार सुबह बाइक से पाता की ओर जा रहे थे।राहगीरों ने बताया कि पाता स्टेशन के नजदीक रेलवे फाटक बंद देख वह अपनी बाइक बूम के नीचे से निकालकर ट्रैक पार करने लगे थे तभी सामने से अचानक एक मालगाड़ी आती देख वह हड़बड़ा गये और बाइक को पीछे ले जाने का प्रयास किया इसी बीच वहां से गुजर रही मालगाड़ी का उनकी बाइक में धक्का लगने से वह बाइक समेत ट्रेक किनारे गिरकर गम्भीर घायल हो गया और उसकी बाइक भी छतिग्रस्त हो गयी।मौके पर राहगीर इकट्ठा हो गये और एम्बुलेंस से उन्हें अछल्दा स्थित सीएचसी भेजा जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें सैंफई रिफर कर दिया ।सूचना पर पहुंची पाता चौकी पुलिस बाइक को चौकी ले गयी।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*