March 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ17मई25* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तरप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

लखनऊ17मई25* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तरप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

लखनऊ17मई25* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तरप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

*रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार को गोमती नगर पुलिस ने पकड़ा*

लखनऊ, संवाददाता
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में देर रात मुखबिर की सूचना पर जयपुरिया स्कूल के सामने पेब्बल्स रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध हुक्का बार पर गोमतीनगर पुलिस ने छापा मार कर तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 हुक्का सेट व 8 फ्लेवर तंबाकू के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
देर रात मुखबिर की सूचना प्राप्त होने पर गोमती नगर पुलिस ने तत्काल सूचना को संज्ञान में लेते हुए जयपुरिया स्कूल के सामने पेब्बल्स रेस्टोरेंट नाम के एक अवैध हुक्का बार पर छापा मारा। विनीत खंड स्थित पेब्बल्स रेस्टोरेंट में पुलिस ने चार हुक्का सेट जिसमें एक टूटा हुआ था व आठ फ्लेवर तंबाकू बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर सत्येंद्र कुमार पुत्र चंद्रपाल भारती निवासी 3/399 विनय खंड मूल पता ग्राम ढकवा थाना मलिहाबाद 35 वर्षीय व रेस्टोरेंट में हुक्का सर्वे करने वाले अनुज कुमार पुत्र श्रीपाल यादव निवासी 1/208 विनीत खंड गोमती नगर 23 वर्षीय से जब कड़ाई से पूछताछ की, तो वे पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे पाए।
इसके अलावा पुलिस ने मैनेजर सत्येंद्र कुमार से पेब्बल्स रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाने का लाइसेंस मांगा, तो वो भी दिखा नहीं पाया तथा पुलिस के रेस्टोरेंट में अंदर आते देख भगाने का कारण पूछा तो मैनेजर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हुक्का पिलाने पिलाने का लाइसेंस ना होने के कारण डर से भागना पड़ रहा था।
पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि तंबाकू के अलग-अलग फ्लेवर का हुक्का लोगों को पिलाया जाता है और इस संबंधित में भी प्रपत्र आदेश उपलब्ध नहीं था। पुलिस ने देखा की रेस्टोरेंट/कैफे भी मानकों के अनुरूप नहीं थे। इसके अलावा पुलिस द्वारा रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरा में काफी फुटेज डिलीटेड मिले, जिसका कारण हुक्का बार में बैठने वाले सिर्फ बालिक ही नहीं नाबालिक भी नशा का सेवन कर रहे थे।
पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ पर दोनों अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया की देर रात खुलने वाले हुक्का बार में युवक व युवतियां दोनों की बैठकी थी। रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे इस अवैध हुक्का बार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गोमती नगर पुलिस से थाना प्रभारी बृजेश चंद तिवारी, एसआई गुरप्रीत कौर, एसआई दीपक कुमार यादव व श्याम सिंह ने दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया व हुक्का सेट, फ्लेवर तंबाकू के डिब्बे को बरामद कर रेस्टोरेंट कैफे में ताला लगा दिया।

हादसे वाली बस में इमरजेंसी गेट पर थी सोने वाली सीट, नहीं भाग सके यात्री*

लखनऊ, संवाददाता
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में किसान पथ पर स्लीपर बस नंबर यूपी 17 एटी 6372 में आग की घटना के बाद आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज मौके पर पहुंचे। घटना की प्रारंभिक पड़ताल करते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद परिवहन आयुक्त बीएन सिंह के निर्देश पर मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) विष्णु कुमार ने बस की तकनीकी जांच की। फिर बनी रिपोर्ट और परिवहन आयुक्त को सौंप दी गई। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में बस के कागजात तो दुरुस्त मिले, लेकिन तकनीकी स्तर पर बड़ी कमियां सामने आई हैं।
आजतक परिवहन विभाग ने कागज़ों पर कार्यवाही की, पर वाहन के अंदर की खामियां नहीं जांची और वही बनी मौत का कारण। बस में अग्निशमन यंत्र के लिए एक भी यंत्र नहीं था। अंदर यात्री छोटे सिलिंडर लेकर यात्रा कर रहे थे जो की बड़ा जोखिम था। बस के इमरजेंसी गेट के रास्ते में यात्रियों के लिए सीटें लगा दी गई थीं। जिसके कारण आग लगने पर गेट को खोला नहीं जा सका। बस के अंदर कपड़े के पर्दे लगाए गए थे। ये पर्दे भी आग फैलने का बड़ा कारण बने। खर्च बचाने के लिए बस के इंटीरियर में अग्निरोधी मेटेरियल का इस्तेमाल नहीं किया गया था। सस्ते मेटेरियल ने तेजी से आग पकड़ी और बेकाबू हो गई। बस के अंदर की गई वायरिंग में भी सस्ते मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया था, जो संभवत है कि शाॅर्ट सर्किट की बड़ी वजह था। बस की बॉडी का डाइमेंशन मानकों के अनुरूप नहीं था। अंदर आने-जाने का पैसेज काफी सकरा था जिससे यात्रियों को निकलने में दिक्कत हुई। बसों के पहियों में सेंसर नहीं थे जो कि महंगी बसों में इस्तेमाल किए जाते हैं। इससे पहियों के तापमान पर ड्राइवर की नजर रहती है और आदि। पर इस लापरवाही का एक मुख्य कारण ये भी है कि बिना फिटनेस, मानकों और खामियों के भारी वाहन रोजाना राजधानी एवं आसपास के क्षेत्रों में चल रहे हैं और विभाग की मिलीभगत से चल रहे हैं।

अयोध्या।
गुरु कृपा हॉस्पिटल व मां परमेश्वरी देवी हॉस्पिटल हुआ सील, नहीं कराया था रिनिवल,सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग की टीम ने महिला अस्पताल के सामने स्थित दो निजी चिकित्सालय में सीलिंग की कार्रवाई की, नवीनीकरण न होने व अन्य अनियमितताएं जांच के दौरान सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है, देर शाम हुई इस कार्रवाई से निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया, गुरु कृपा हॉस्पिटल और मां परमेश्वरी देवी हॉस्पिटल में सीलिंग की कार्रवाई हुई है।

अयोध्या।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत , गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस के मुताबिक युवक ने की आत्महत्या, पिता की डांट से आहत होकर की आत्महत्या, थाना तारुन के खेमीपुर निधियांवा मजरे डढ़वा के पास पानी की टंकी के सामने जंगल में पेड़ से लड़का मिला शव, थाना क्षेत्र के ही दादूपुर का रहने वाला था युवक।

✍️
अयोध्या।
राम नगरी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी व हीट वेव के बीच मौसम हुआ सुहाना, तेज हवा के बीच शुरू हुई रिमझिम बारिश, तापमान में आई गिरावट, लोगों ने ली गर्मी से राहत की सांस। लेकिन बढ़ सकती है धूप निकलने पर मुश्किलें।

Taza Khabar