*सहारनपुर05मई25शिक्षा विभाग में बढ़ता भ्रष्टाचार सोचनीय विषयः अशोक…*
*सहारनपुर* उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक मलिक ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा कड़ी मेहनत और परिश्रम का फल है कि कॉलेज स्तर से लेकर जनपद व प्रदेश स्तर पर निजी स्कूलों के ही छात्र-छात्राओं ने विशेष स्थान प्राप्त कर साबित कर दिया है कि शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूलों की अहम भूमिका है। श्री मलिक लेबर कॉलोनी स्थित बीडीएम पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार एक कलंक है। साथ ही यह देश का दुर्भाग्य भी है। कार्यक्रम में कक्षा दसवीं एलिना 86 प्रतिशत, राधिका 81 प्रतिशत, संध्या 78 प्रतिशत, दीपांशी 78 प्रतिशत, दीपशिखा व काजल 75 प्रतिशत तथा 12वीं कक्षा में खुशी सैनी 78 प्रतिशत, वंशिका 78 प्रतिशत, सुप्रिया, खुशी तनीषा महक ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष स्थान प्राप्त कर अपने मां-बाप एवं स्कूल सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 15 मई 26 लखना पंचायत मनरेगा विवाद: ग्रामीणों ने मुखिया अनवर के समर्थन में खोला मोर्चा
पूर्णिया १५मई २६ * महापौर विभा कुमारी ने आवास पर सुनी जनसमस्याएं
नोएडा १५ मई २६ * नीट परीक्षा रद्द किये जाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित नॉएडा पुलिस सहायक आयुक्त प्रथम को ज्ञापन सौंपा