भरथना इटावा 19 नवंबर*
गुरु नानक देव की जयंती के उपलक्ष्य में प्रार्थना सभा का आयोजन कर छात्र-छात्राओं ने श्रध्दा पूर्वक नमन किया।
नगर के मोहल्ला महावीर नगर में स्थित विक्टर इंटर कालेज में गुरु नानक देव जी की जयंती के एक दिन पहले आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान कालेज की प्रधानाचार्या अल्पना केसरवानी ने छात्र-छात्राओं को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं एवं आदर्शों के बारे में विस्तार से अवगत कराया और कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज में बढ़ी कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने का कार्य किया, साथ ही बताया कि गुरुओं के सिद्धांतों पर चलने से जीवन धन्य होता है।
इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं द्वारा गुरु नानक देव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
कार्यक्रम में प्रबंधक रोहन सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी रही।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*