खेरवाडा,19 नवम्बर ।देश की प्रथम महिला प्रधान मंत्री ,देश की महान नेता,विश्व में अपना लाैहा मनवाने वाली आयरन महिला के नाम से विख्यात देश की राष्ट्र माता काँग्रेस की महान नेता इंदिरा गाँधी की जयन्ती विधायक व पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार के नेतृत्व में ब्लाँक काँग्रेस कार्यालय खेरवाडा में समाराेह पूर्वक मनाई गई ।
मुख्य अतिथि के पद से समाराेह काे सम्बाेधित करते हुए डाँ परमार ने कहा कि स्व इंदिरा गाँधी ने देश की एकता एवं अखण्डता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया ।ऐसी महान नेता के सिद्धान्ताें का अनुसरण करना ही सच्ची श्रद्धांजलि हाेगी ।
समाराेह की अध्यक्षता ब्लाँक के उपाध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह गरासिया ने की,मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा,युवा काँग्रेस विधान सभा खेरवाडा के अध्यक्ष रवि भावा,जिला परिषद सदस्य विशल्या काेठारी थी ।
इससे पूर्व अतिथियाें,कार्यकर्ताओं स्व इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर हार्दिक श्रद्धांजलि दी ।
इस अवसर पर देहात जिला काँग्रेस कमेटी उदयपुर के सचिव गजेन्द्र काेठारी,ब्लाक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,उपाध्यक्ष लक्ष्मण भगाेरा,महासचिव अब्दुल रज्जाक मकरानी,माेहन लाल औदिच्य,दिनेश मीणा,प्रदीप भाणात,रतन लिम्बात,नारायण लाल अहारी,सरपंच सुनील डामाेर बायेडी,शारदा डामाेर,लाेकेश कलाल,माेसीन मकरानी,सचिव राजेश उपाध्याय,चन्दुलाल डामाेर,युवा काँग्रेस सचिव सरफराज खान सहीत बडी संख्या में कार्यकर्ता उपसि्थत थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*