औरैया19नवम्बर*माफिया बाहुबलियों पर शिकंजा कस भाजपा ने दिया सुशासन- ललिता दिवाकर*
*माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा 2022 में पुनः बनायेगी सरकार*
*राम प्रकाश शर्मा* *संवाददाता यूपी आजतक*
*औरैया।* भाजपा प्रांतीय परिषद की सदस्य , महिला मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष तथा नगर पालिका परिषद की नामित सभासद व संभावित विधानसभा प्रत्याशी ललिता दिवाकर से साक्षात्कार किया गया। जिस पर उन्होंने भाजपा सरकार की साढे 4 वर्षों के कार्यकाल का बखान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने प्रदेश की माफिया व बाहुबलियों शिकंजा कसते हुए सुशासन कायम किया है। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही प्रदेश में दूसरी बार भाजपा भारी मतों से जीतकर सरकार बनाएगी। विरोधी हाथ मलते रह जाएंगे। पार्टी हाईकमान ने यदि उन्हें मौका दिया तो वह विधानसभा चुनाव पूरी दमखम के साथ लड़ कर भाजपा को विजयश्री दिलाएंगी। यहां कुछ साक्षात्कार के अंश प्रस्तुत हैं जो निम्नवत हैं।
भाजपा नेत्री ललिता दिवाकर ने यूपी आजतक द्वारा लिए गए साक्षात्कार के दौरान प्रश्न के जवाब में बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने साढे 4 वर्ष के कार्यकाल में जो सुशासन कायम किया है वह तारीफे काबिल है। प्रदेश से माफियाओं एवं बाहुबलियों का पलायन हो गया है, अथवा वह सलाखों के पीछे हैं। आगे कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव हिंदुत्व , राम मंदिर एवं विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। इसके साथ ही प्रदेश में बहुमत से जीत दर्ज कराते हुए पुनः प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बड़ी संख्या में गौ संरक्षण केंद्र खोले हैं , जिससे किसानों को आवारा पशुओं से काफी हद तक निजात मिली है। यदि विपक्षियों की सरकार होती तो सभी आवारा गोवंश बूचड़खाना पहुंच चुके होते , उनकी सुरक्षा योगी सरकार में हो रही है। विकास कार्यों के दृष्टिगत आगामी भाजपा सरकार में जनपद के जूहीखा स्थित पचनद पर पर्यटन एवं विद्युत उत्पादन के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि प्रदेश में गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तेजी से कार्य प्रारंभ किया जा रहा है जो धरातल पर दिखाई देगा। अंत में उन्होंने कहा कि यदि भाजपा हाईकमान ने विधान सभाचुनाव 2022 में उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान की , तो वह पूरी दमखम के साथ जीत दर्ज कराकर सीट भाजपा की झोली में डालेंगी। प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख रुप से भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ0 विनोद दुबे, प्रमोद तिवारी , राहुल प्रताप कठेरिया , विकास ठाकुर व विजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी 11फ़रवरी 26*जीआईसी विद्यालय में कक्षा 10 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित*
अयोध्या 11 फ़रवरी 26*रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने आग पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और राहत सामग्री वितरित की
हरदोई ११ फरवरी २६ * धामापुर फ्लाईओवर पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक सुरक्षित; मौके पर जुटी भीड़, बाद में पहुँची पुलिस