मथुरा 29 अप्रैल 25* अभियुक्त द्वारा अपराध से अर्जित 41 लाख पच्चीस हजार रूपये की अचल सम्पत्ति को कराया कुर्क*
कोसीकलां पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त द्वारा अपराध से अर्जित 41 लाख पच्चीस हजार रूपये की अचल सम्पत्ति को कराया कुर्क*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर न्यूज़ यूपीआजतक
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* द्वारा अपराध/अरराधियों की रोकथाम एवं गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी छाता के निकट पर्यवेक्षण, नायब तहसीलदार छाता मय राजस्व टीम तहसील छाता एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां मथुरा के नेतृत्व व अपराध निरीक्षक थाना छाता सहयोग से थाना छाता पुलिस टीम द्वारा वाद संख्या 887/2025, कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या D202501500000887 सम्बन्धित मु0अ0सं0 407/2024 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना छाता जनपद मथुरा बनाम अभियुक्त सलीम जाफर पुत्र इस्माईल निवासी हाथिया थाना बरसाना जनपद मथुरा के द्वारा गैंग के अन्य साथियों 1.शकील पुत्र रज्जाक निवासी हाथिया थाना बरसाना जिला मथुरा, सदस्यगण, 2.जुगेन्द्र उर्फ जग्गू पुत्र शेरपाल निवासी विशम्भरा थाना शेरगढ जिला मथुरा, 3.धर्मेन्द्र पुत्र राजेश निवासी कठमालिया थोक कस्बा व थाना छाता जिला मथुरा, 4.अलीशेर उर्फ अल्ली पुत्र हुसैन खां निवासी हाथिया थाना बरसाना मथुरा व 5.गिर्राज पुत्र बाली निवासी बिशम्बरा थाना शेरगढ जिला मथुरा के साथ मिलकर लोगों को नकली सोने की ईंट दिखाकर उनके साथ धोखाधड़ी कर अवैध क्रिया कलाप से धन अर्जित कर मौजा हाथिया तहसील छाता जिला मथुरा में अपनी माँ व पिता के नाम से कुल 41 लाख पच्चीस हजार रूपये की कीमत की अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी थी, जिसको आज दिनांक 29.04.2025 को उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 की धारा 14(1) के अन्तर्गत कुर्क कराया गया।
*अभियुक्त का नाम व पता–*
सलीम जाफर पुत्र इस्माईल निवासी हाथिया थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
*कुर्क सम्पत्ति का विवरण–*
मौजा हाथिया तहसील छाता जिला मथुरा के खसरा सं0 644/2 कुल क्षेत्रफल 803.61 वर्गमीटर भूमि जिसकी कुल कीमत 16,25,000/- रूपये जिसपर 04 कमरे, बरामदा, आंगन व लैटरीन/बाथरूम युक्त पक्का मकान निर्माण कीमत 25,00,000/- रूपये की अवैध सम्पत्ति जिसकी कुल कीमत 41,25,000/- रूपये।
*धारा 14(1) गैग0एक्ट की कार्यवाही कराने वाली टीम–*
1. नायब तहसीलदार श्रीमती जयंती मिश्रा तहसील छाता मथुरा ।
2. प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार निर्वाल थाना कोसीकलां मथुरा ।
3. अपराध निरीक्षक श्री चेतराम शर्मा थाना कोसीकलां मथुरा ।
4. राजस्व निरीक्षक श्री हरीशचन्द तहसील छाता मथुरा ।
5. उ0नि0 श्री मनमोहन शर्मा थाना कोसीकलां मथुरा ।
6. लेखपाल श्री कमल सिंह तहसील छाता मथुरा ।
7. का0 1517 सुमित कुमार थाना कोसीकलां मथुरा ।
8. का0 644 राजकुमार थाना कोसीकलां मथुरा ।
9. का0 1778 राघवेन्द्र थाना कोसीकलां मथुरा ।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें