मथुरा26अप्रैल25 भाजपा नेता की हत्या करने वाले दो शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती*
थाना गोविन्द नगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में भाजपा नेता की हत्या करने वाले दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान शूटर राकेश के दोनों पैरों में गोली लगी, वहीं दूसरा शूटर सादिल भी गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल शूटर्स को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
बताया जा रहा है कि हत्या की साजिश रचने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पुलिस की सक्रियता और तेजी से कार्रवाई के चलते क्षेत्र में राहत का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे की पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा।

More Stories
भागलपुर 25 अप्रैल26*खाकी के शिकंजे में ‘फर्जी पत्रकार’; रेस्टोरेंट में रेड डालकर 5 गिरफ्तार, 2 महिलाएं फरार*
लखनऊ25 अप्रैल26*दो दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता की संस्तुति
मीरजापुर25 अप्रैल26* उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,*