प्रयागराज25अप्रैल25*ये नया भारत है आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगाः नन्दी*
*कैंडिल मार्च निकाल कर पहलगाम में मारे गए लोगों को अर्पित की श्रद्धांजलि*
*एक राष्ट्र-एक चुनाव भारत के लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाएगा*
प्रयागराज से रजत यादव की खास खबर यूपीआजतक
प्रयागराज*जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ आयोजित कैंडिल मार्च में सम्मिलित होकर मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आहवान पर एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान के अंतर्गत बाइक जुलूस एवं जन जागरण अभियान में सम्मिलित होकर लोगों को जागरूक किया।
एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के अंतर्गत विशाल बाइक जुलूस व जनजागरण रैली गऊघाट पुलिस चौकी से निकाला गया जो मुट्ठीगंज छोटा चौराहा से आर्य कन्या डिग्री कॉलेज चौराहा से कोठापार्चा होते हुए रामभवन चौराहा से सुलाकी चौराहा तक पहुंची।
मंत्री नन्दी ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव भारत के लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाएगा। यह न केवल हमारे देश की राजनीतिक प्रणाली को सरल बनाएगा बल्कि यह संसाधनों की बचत, प्रशासनिक दक्षता और विकास की गति को तीव्र करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब एक साहसिक और दूरदर्शी सुधार की दिशा में सोच रहा है एक राष्ट्र, एक चुनाव। इसका उद्देश्य है चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना, सार्वजनिक खर्च में भारी कटौती करना, और नीतियों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सुगम वातावरण बनाना।
अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका जैसे कई देश पहले से ही समकालिक चुनाव प्रणाली अपनाकर कुशल शासन और नीति स्थिरता सुनिश्चित कर रहे हैं।
एक राष्ट्र, एक चुनाव न केवल आर्थिक बचत लाएगा, बल्कि चुनावी थकावट, नीतिगत निष्क्रियता, और अवरोधों को भी समाप्त करेगा। इससे मतदाता भागीदारी बढ़ेगी, स्थिर शासन मिलेगा, और लंबी अवधि की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना आसान होगा।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी घटना के विरोध में सुलाकी चौराहा से कैंडल मार्च जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष देशवाशियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में 28 निर्दोष लोगों को मारे जाने पर पूरे देश में आक्रोश है. इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निंदा करते हुए कैंडल मार्च निकाला।
मंत्री नन्दी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला घोर निंदनीय है. मोदी सरकार इस घटना का मुंहतोड़ जवाब आतंकियों को अवश्य देगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना को लेकर काफी चिंतित हैं. मंत्री नन्दी ने कहा कि ये नया भारत है, जो आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देगा।
इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, रजत दुबे, परमानन्द वर्मा, कबीर जायसवाल, गया निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
More Stories
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*