पूर्णिया बिहार25अप्रैल25* पहलगाम में हुए निर्दोष भारतीयों की निर्मम हत्या पर पैदल कैंडल मार्च निकल गया।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की ख़ास खबर।
जम्मू कश्मीर (पहलगाम) में निर्दोष भारतीयों की निर्मम हत्या पर 25 अप्रैल शुक्रवार को कसबा में भाजपा नेता सह जिला मंत्री संजय कुमार मिर्धा के नेतृत्व में एक कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च सार्वजनिक दुर्गा स्थान अवस्थित भारत माता की प्रतिमा के निकट से निकला और भारत माता की जयघोष तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ कसबा नगर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए सार्वजनिक हनुमान मंदिर तिनपनिया पहुंचे और द्रवित मन लिए 2 मिनट का मौन रखकर मारे गए भारतवंशियों के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत राष्ट्रगान जन गण मन के गीत गाकर मार्च का समापन किया गया। इस कैंडल मार्च में मीडिया बंधु क्रमशः गौरव पंकज जी (दैनिक जागरण) इरफान कामिल जी (आज तक यूपी) अक्षय कुमार उर्फ गब्बर जी (प्रभात खबर) एवं विक्रम जी (फर्स्ट न्यूज़) आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस श्रद्धांजलि यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर जी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पारस साह जी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार जी, उपसभापति सुभाष कुमार जी, कसबा ग्रामीण भाजपा मंडल महामंत्री मिहिर सिंह जी, सुरेश प्रसाद साह जी, संजय कुमार साह जी, मुकेश आर्या जी, नाथू लाल साह जी, सुशील ठाकुर जी, संजीव मांझी जी, दिलीप कलाकार जी, रेणु देवी जी, मोती मिलाप जी, व्यवसाय संघ पूर्व सचिव आबिद हुसैन जी,दीपक कुमार जी, रवि कुमार जी, मनीष कुमार जी, कृष कुमार जी, ओम कुमार जी, हमारी मातृशक्ति एवं सैकड़ो युवा बंधु सम्मिलित थे।
More Stories
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*