*कानपुर देहात23अप्रैल25 के नए एसपी बने अरविंद मिश्रा 5 बड़े पुलिस पदकों से किए जा चुके हैं सम्मानित*
कानपुर देहात को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अरविंद मिश्रा को इस पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे यूपी पावर कॉरपोरेशन, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।जौनपुर के मूल निवासी अरविंद मिश्रा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं से प्राप्त की। उन्होंने एमएससी केमिस्ट्री, एलएलबी और एमबीए की डिग्रियां हासिल की हैं। प्रशासनिक सेवा में उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है।अरविंद मिश्रा को कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें 2018 में डीजीपी का सिल्वर प्रशंसा पदक मिला। 2019 में मुख्यमंत्री का कुंभ सेवा पदक प्राप्त हुआ। 2020 में डीजीपी का गोल्ड प्रशंसा पदक और 2022 में राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। 2023 में उन्हें डीजी का प्लेटिनम प्रशंसा पदक भी मिला।जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अरविंद मिश्रा से बड़ी अपेक्षाएं हैं। स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को उनसे कड़ी और संवेदनशील पुलिसिंग की उम्मीद है।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।