सहारनपुर 23अप्रैल25 डीआईजी अजय कुमार साहनी व एसएसपी के निर्देशन में पुलिस को नशा विरोधी अभियान में मिली बड़ी सफलता
सहारनपुर – डीआईजी अजय कुमार साहनी एवं एसएसपी रोहित सिंह सजवान के मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ जनपदीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना गंगोह प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित ने अपनी टीम के साथ नकली इंजेक्शन बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नकली इंजेक्शन बनाने का भारी मात्रा में सामान, 8,50,000 रुपये नकद और दो लग्जरी कारें बरामद की गई हैं। यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में नशीली दवाओं की अवैध आपूर्ति में संलिप्त था। वहीं, थाना नकुड़ प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम को भी पुलिस टीम के साथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। इस बड़ी कार्रवाई से जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान को नई मजबूती मिली है। पुलिस की तत्परता और सतर्कता से आम जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।

More Stories
लखनऊ23मई26**शिक्षामित्रों को एक और सौगात मिल सकती है*
कोटा23मई26*राजस्थान के कोटा में सिस्टम की लापरवाही ने एक और जान ले ली
लखनऊ23मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें