केशरियाजी,16 नवम्बर,पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री व वर्तमान विधायक डाँ दयाराम परमार ने कहा कि मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेलना आवश्यक है ।
डाँ परमार मंगलवार काे उदयपुर जिले की पंचायत समिति केशरियाजी की ग्राम पंचायत कल्याणपुर में सरस्वती शिशु निकेतन माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर गांधी ग्राउण्ड में 65 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र/छात्रा वालीबाल खेलकूद प्रतियाेगिता के उद्घाटन समाराेह के मुख्य अतिथि के पद से समाराेह काे सम्बाेधित कर रहे थे ।
उन्हाेने कहा कि खेलाें में हार जीत दाेनाें समाहित है । हार से खिलाडियाें में निराश ना हाे कर उसे अपनी ताकत बनाएं । खिलाडी अपनी प्रतिभा काे निखारे ।उन्हाेने प्रतियाेगिता में ले रहे शिक्षकाें निर्देश दिये की वे ईमानदारी से निर्देश दिये ।
वाॅलीबाॅल खेलकूद प्रतियाेगिता का उद्घाटन के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार,अध्यक्षता पंचायत समिति ऋषभदेव की प्रधान केशर देवी मीणा,अतिविशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र सिंह यादव डीईओ प्रारंम्भिक मुख्यालय उदयपुर,विशिष्ट अतिथि,सविता मीणा जिला परिषद सदस्य ,बालु भाई अहारी अध्यक्ष ब्लाँक काँग्रेस कमेटी केशरियाजी,राजेन्द्र मीणा पंचायत समिति सदस्य थे ।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने प्रतियाेगिता में भाग ले रही टीमाें के खिलाडियाें का परिचय लिया
इस प्रतियाेगिता में 42 छात्र व 10 छात्राओं की टीमें भाग ले रही है ।यह जानकारी मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी ऋषभदेव जयसिंह परमार ने दी ।समाराेह काे जिलाशिक्षा अधिकारी प्रारंभिक वीरेन्द्रसिंह यादव ने सम्बाेधित किया तथा अथितियाें का विभाग की ओर से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया । समाराेह में स्थानीय बालिकाओं द्वारा सामुहिक नृत्य व गीत प्रस्तुत किये ।कार्यक्रम काे प्रधान केशर देवी,जिला परिषद सदस्य सविता मीणा ने भी सम्बाेधित किया ।उद्घाटन मेच छात्र सेडात फला सेमारी व नला छाेटा फलासिया के बीच खेला गया । समाराेह में तीन शिक्षकाें का ब्लाक स्तरीय मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर ब्लाँक काँग्रेस कमेटी केशरियाजी के महासचिव रूपलाल अहारी,प्रवक्ता गणेश मीणा खेरवाडा,अरुणा देवी सरपंच रजाेल,उप सरपंच सुरेन्द्रसिंह कल्याणपुर,माेहनलाल औदिच्य,समाज सेवी डाँ जगदीश मीणा उपसि्थत थे ।संचालन नरेन्द्र कुमार पण्डया ने किया ।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*