🆕 बरेली ब्रेकिंग….
बरेली18अप्रैल2025*नहीं रुक रहा पत्नियों द्वारा पतियों की हत्या का सिलसिला।
बरेली से संवाददाता गुलशन की खास खबर यूपीआजतक
बरेली*यूपी के बरेली के फतेहगंज पश्चमी में एक हत्याकांड सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत की नींद सुला दिया और ऐसे रोने लगी, जैसे उसे कितना दुख हुआ है. आरोपी रेखा और मृतक केहर सिंह की शादी 16 साल पहले हुई थी और उनके चार बच्चे हैं.
बरेली में 14 अप्रैल की रात को रेखा ने अपने पति केहर सिंह को जहर देकर बेहोश कर दिया. फिर अपने प्रेमी पिंटू को बुला लिया और उसके साथ मिलकर पति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद हत्या की भनक किसी को ना लगे, इसलिए पति के शव को रस्सी से कमरे में लटका दिया. आरोपी पत्नी ने सबको भरमाने के लिए चीख पुकार मचा दी जिससे यह लगे कि उसके पति ने आत्महत्या की है. पुलिस ने दोनों को अपनी हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ की जिसमे दोनों ने अपना जुर्म मान लिया.

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*