*औरैया18अप्रैल25*चालक और परिचालक द्वारा यात्रियों को हाईवे पर उतारने पर हुई कार्यवाही*
*औरैया डिपो की रोडवेज बस के चालक-परिचालक पर 1-1 हजार का जुर्माना*
*अजीतमल,औरैया।* औरैया डिपो की रोडवेज बस के चालक और परिचालक द्वारा यात्रियों को अजीतमल कस्बे के बजाय हाईवे पर उतारने का मामला सामने आया है। गौरव कुमार ने इस घटना की शिकायत परिवहन विभाग से की।
गौरव अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ आगरा से इटावा की यात्रा कर रहे थे। औरैया डिपो की बस संख्या यूपी 79 टी 2651 के चालक उबेश खांन और परिचालक कविता यादव ने बाबरपुर अजीतमल में लगभग छह यात्रियों को हाईवे पर ही उतार दिया। यात्रियों की शिकायत पर एआरएम औरैया अपर्णा मीनाक्षी ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने चालक और परिचालक पर एक-एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही उन्हें कस्बे के अंदर यात्रियों को उतारने के निर्देश दिए। एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक-परिचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 योग के नारे से गूंजी पूर्णिया की सड़कें, भारतीय योग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी*
मथुरा 1 अक्टूबर 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चरस व 01 चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।*