सहारनपुर14अप्रैल25इमरान मसूद बोले- घंटेभर में इलाज कर देंगे
; गोंडा में बृजभूषण ने कहा-सपा सांसद की सुरक्षा हटा देनी चाहिए..*
*सहारनपुर* से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वक्फ कानून को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। हैदराबाद में ऑल इंडिया मुस्लिम मिल्ली काउंसिल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा- कांग्रेस सत्ता में आती है तो नए वक्फ कानून का इलाज एक घंटे में कर दिया जाएगा। मसूद ने सवाल किया कि अगर मस्जिदें नहीं होंगी तो नमाज कहां पढ़ी जाएगी? कब्रिस्तान नहीं होंगे तो लाश कहां दफन की जाएगी? ईदगाह की तो बात ही छोड़ दीजिए। असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा- समंदर में तूफान बहुत है। और जब तूफान हो तो तूफान का सामना बड़ा जहाज करता है, कश्तियां नहीं कर पातीं। इसलिए आपसे कहता हूं। कश्तियां छोड़कर बड़े जहाज की सवारी की तैयारी कीजिए।
More Stories
कानपुर17 सितंबर 26*श्रमिकों के सम्मान में विशाल मेगा सुपर स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क जांच और दवाओं का वितरण
लखनऊ 17 सितम्बर 26*इपीएफ की न्यूनतम पेंशन न बढ़ाने से निराशा,यूपीडब्ल्यूजे ने दायरा बढ़ने का स्वागत किया
पूर्णिया बिहार17सितंबर26* पीएम मोदी के लिए जला आशीर्वाद का दीया, भट्ठा बाजार खीरी चौक मंदिर में भव्य आयोजन*