अयोध्या13अप्रैल25*अयोध्या राम मंदिर : सफेद संगमरमर की होगी राजा राम की मूर्ति*
सिद्धार्थ राव,नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की एक और मूर्ति स्थापित हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर में रामलला की मूर्ति के बाद अब राजा राम की मूर्ति स्थापित कर इसकी प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
*समारोह की विशेषताएं-*
– राम दरबार की स्थापना मंदिर की पहली मंजिल पर होगी.
– भगवान राम की स्थापना राजा के रूप में की जाएगी.
– समापन समारोह… ये एक तरह से राम मंदिर निर्माण का समापन समारोह होगा.
– भव्य आयोजन… समारोह की तैयारी चल रही है, उम्मीद की जा रही है कि यह एक भव्य आयोजन होगा.
* राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का भी कहना है कि मंदिर निर्माण में लगभग सारी मूर्तियां 30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर अपने-अपने स्थान पर स्थापित हो जाएंगी. पूजन, प्राण प्रतिष्ठा का समय धार्मिक स्थिति तय करेगी कि किस तिथि में भगवान राम के दरबार की स्थापना की जाए.
* वही रामलला की मूर्ति काले पत्थर से बनी है, जो लगभग 2.5 अरब साल पुरानी है. यह पत्थर कृष्णशिला या शालीग्राम के नाम से भी जाना जाता है, जो कि काले ग्रेनाइट का एक प्रकार है
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak