हरदोई07अप्रैल25*हरदोई में दर्दनाक हादसाः नहर में भैंस को पानी पिलाते समय 17 साल के युवक की डूबकर मौत
हरदोई से यूपी आजतक रिपोर्टर अनिल गुप्ता
हरदोई के कोतवाली पिहानी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बउली गांव के 17 वर्षीय सुरजीत की नहर में डूबने से मौत हो गई।
सुरजीत, जो गुड्डू का बेटा था, नहर में अपनी भैंस को पानी पिलाने गया था। पानी पिलाते समय उसका पैर फिसल गया। तैरना नहीं आने और नहर में पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह डूब गया।
जैसे ही परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने सुरजीत को नहर से बाहर निकाला। उसे तुरंत पिहानी सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुरजीत अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है और दूसरी छोटी बहन घर पर है। घर का बड़ा बेटा होने के कारण परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

More Stories
नई दिल्ली30जुलाई26*पूर्व बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश,15kg सोना मिला नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं,
गाजीपुर30जुलाई26* समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*