दिल्ली02अप्रैल25* वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में हंगामा*
*किरन रिजिजू का बयान…”*
संसद भवन पर भी वक्फ ने दावा किया था।
यदि यह बिल नहीं लाया जाता, तो संसद भवन भी वक्फ संपत्ति हो सकती थी।
रिजीजू के मुताबिक, वक्फ संपत्ति के प्रबंधन का यह विषय है, जो धार्मिक व्यवस्था में हस्तक्षेप नहीं करता
विपक्ष का हंगामा…”
रिजीजू के भाषण के दौरान भारी शोर-शराबा हुआ।
विपक्ष ने वक्फ संशोधन बिल का जोरदार विरोध किया, जिसके कारण लोकसभा में हंगामा मच गया।
वक्फ बिल का विरोध…”
विपक्ष का कहना है कि यह बिल मुस्लिम समुदाय की संपत्ति और अधिकारों को प्रभावित कर सकता है, जबकि सरकार ने इसे वक्फ संपत्ति के बेहतर प्रबंधन का उपाय बताया है।
धार्मिक व्यवस्था में हस्तक्षेप नहीं…”
किरन रिजीजू का कहना है कि वक्फ बिल धार्मिक व्यवस्था में कोई हस्तक्षेप नहीं करता और यह किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है…
उन्होंने यह भी कहा कि एक कानून संविधान से ऊपर नहीं हो सकता।
वक्फ बोर्ड में सदस्यत…”
वक्फ बोर्ड में शिया और सुन्नी दोनों रहेंगे।
बोर्ड में 3 सांसद होंगे।
2 महिला सदस्य होना अनिवार्य है।
बोर्ड में 10 मुस्लिम सदस्य होंगे, जिनमें 2 महिला सदस्य भी शामिल होंगे।
बोर्ड में 2 प्रोफेशनल्स और 4 गैर मुस्लिम सदस्य भी होंगे।
2 रिटायर्ड जज भी वक्फ बोर्ड में होंगे।
रिजीजू ने यह भी कहा कि वक्फ बोर्ड में पिछड़े मुसलमानों का भी प्रतिनिधित्व होगा।
भारत में सबसे ज्यादा वक्फ संपत्ति है, ऐसा भी रिजीजू ने कहा।
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,