ब्रेकिंग न्यूज ✍️
नई दिल्ली29मार्च25*मिनिमम बैलेंस न रखने पर जनता से ₹43,500 करोड़ वसूले–मल्लिकार्जुन खड़गे।
कांग्रेस बोली- मोदी सरकार ने बैंकों को कलेक्शन एजेंट बनायाः खड़गे बोले- मिनिमम बैलेंस न रखने पर जनता से ₹43,500 करोड़ वसूले…*
*नई दिल्ली:* राहुल बोले- भाजपा सरकार की खराब आर्थिक नीतियों की वजह से बैंकिंग सेक्टर संकट में पहुंच गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार ने बैंकों को कलेक्शन एजेंट में बदल दिया है। सरकार सर्विस के नाम पर आम लोगों से पैसे लूट रही है। उन्होंने कहा-2018 से 2024 के बीच बचत और जनधन खातों में मिनिमम बैलेंस न रखने पर सरकार ने जनता से करीब ₹43,500 करोड़ वसूले हैं। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM से पैसे निकालने पर 28 मई को फीस बढ़ाने का सर्कुलर जारी किया। सर्कुलर के मुताबिक 1 मई से ग्राहकों को ATM से मंथली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर अगले ट्रांजैक्शन के लिए एडिशनल 2 रुपए का भुगतान करना होगा। यह होम बैंक और दूसरे बैंकों में अलग-अलग होगी। मेट्रो सिटीज में होम बैंक (जिस बैंक में आपका अकाउंट है) से फ्री ATM ट्रांजेक्शन लिमिट 5 है। इसके बाद के ट्रांजेक्शन पर आपको 2 रुपए अधिक चार्ज देना होगा। फिलहाल यह चार्ज 21 रुपए है, जो 1 मई से 23 रुपए होगी। इससे पहले 25 मार्च को RBI ने ATM इंटरचेंज फीस बढ़ाई थी। यानी अगर आप किसी दूसरे बैंक के ATM से फ्री लिमिट से ज्यादा बार ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको 2 रुपए अधिक चार्ज देने होंगे। पहले ये 17 रुपए था, जिसे बढ़ाकर 19 रुपए कर दिया गया है। मेट्रो सिटीज में दूसरे बैंक से फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट 3 है, जबकि नॉन मेट्रो सिटीज में यह लिमिट 5 हैं…
More Stories
मुजफ्फरनगर 24 सितंबर 26*फर्जी बैनामे के सहारे स्वास्थ्य कर्मी से 16 लाख की ठगी का आरोप, दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज
पूर्णिया24सितम्बर26*DM पूर्णिया का डिजिटल चाबुक: अब Google Meet से होगी स्कूलों की औचक जांच, दो स्कूलों पर गिरा गाज
मेरठ24सितम्बर26*अवैध होटलों में अय्याशी का धंधा, जिहाद और ब्लैकमेलिंग का खेल*