मथुरा21मार्च25*भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गढ़ी मंगली पहुंचकर जताया शोक*
मथुरा से रिपोर्टर चंद्रवीर सिंह की खास खबर न्यूज़ यूपी आजतक से
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश प्रवक्ता चौधरी गजेंद्र सिंह परिहार जी की पूज्य चाची श्रीमती बैकुंठी देवी (पत्नी स्व. श्री खजान सिंह) के निधन पर संगठन के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया।
शुक्रवार, 25 मार्च को भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर, जिला अध्यक्ष (आगरा) राजवीर लवानिया, सत्यवीर सिंह चाहर, किशनवीर सिंह, रविंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी उनके पैतृक निवास, गढ़ी मंगली (बरौली, बलदेव, मथुरा) पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), आगरा जिला इकाई ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*