कौशाम्बी19मार्च25*किसान कल्याण केन्द्र मंझनपुर में किसान दिवस बैठक का आयोजन*
*कौशाम्बी* किसान कल्याण केन्द्र, मंझनपुर में किसान दिवस बैठक का आयोजन उप कृषि निदेशक, की अध्यक्षता में किया गया। कृषकों को विभिन्न फसलों यथा गेंहू, सरसों, तरबूज की बुवाई तथा उर्द-मूँग की बुवाई के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कृषक राम बिहारी रघुवर तथा छत्रपाल यादव ने पी.एम. किसान सम्मान निधि न प्राप्त होने के बारे में शिकायत की जिसका निस्तारण सम्बन्धित द्वारा कराया गया। जनपद में जैविक खेती करने वाले प्रगतिशील कृषक ऊधौ सिंह निवासी विकासखण्ड-नेवादा ने बैठक में उपस्थित कृषकों को जैविक खेती पद्धति अपनाने के बारे में तथा जैविक खेती से प्राप्त लाभों के बारे में बताया।डॉ राकेश कुमार उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कृषकों को प्रगतिशील पुरस्कार योजना के बारे में कृषकों को अवगत कराया तथा लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया अंकित कुमार इफ्को प्रतिनिधि ने कृषकों को नैनो यूरिया तथा नैनो डी.ए.पी. के उपयोग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की नीरज तिवारी एस.एम.एस द्वारा कृषकों को बताया गया कि वर्तमान में राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर उर्द, मूँग, संकर मक्का तथा संकर बाजरा के बीज उपलब्ध है जो कृषक उक्त फसलों की खेती करना चाहते हों अपने नजदीकी बीज गोदाम से सम्पर्क कर बीज प्राप्त कर सकते हैं। उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सिराथू द्वारा कृषकों को बताया गया कि जो कृषक अलग-अलग फसलों का उत्पादन करना चाहते हैं वो कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज भण्डार से समय-समय पर उपलब्ध मिनीकिट प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी हेतु समय-समय पर कृषक प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण कार्यक्रम कराये जाते रहते हैं लाल जी सरोज सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा द्वारा कृषकों को सरसों की फसल पर सल्फर के उपयोग के बारे में बताया गया जो कि कृषि रक्षा इकाईयों पर कृषकों को अनुदान पर उपलब्ध करायी जाती है। उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सिराथू द्वारा कृषक को सोलर पम्प योजना की जानकारी प्रदान की गयी कि उक्त योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कृषक को अपने पारदर्शी पंजीकरण संख्या के द्वारा ऑनलाइन 02 एच.पी./03 एच.पी./05 एच.पी./7.50 एच.पी./10 एच.पी. सोलर पम्प का आवेदन करना होता है, आवेदन के समय कृषक को रूपये-5000.00 ऑनलाइन टोकन मनी जमा करनी होती है। टोकन कन्फर्म होने पर कृषक अंश चालान के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त कर इण्डियन बैंक के किसी भी शाखा में जमा करना होता है। कृषक के पास 03/05 एच.पी. के सोलर पम्प हेतु लिए 06 इंच व 7.50/10 एच.पी. के लिए 08 इंच का बोर होना आवश्यक है। वर्तमान में सोलर पम्प के लक्ष्य प्राप्त हैं जिस हेतु आवेदन की प्रक्रिया चालू है। इच्छुक कृषक बन्धु ऑनलाइन आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर अभयराज गुप्ता उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी विपिन कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी कुलदीप गुप्ता लघु सिंचाई विभाग डॉ राकेश कुमार उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हुबलाल मण्डी समिति मंझनपुर अंकित कुमार इफ्को प्रतिनिधि आलोक सिंह ए.डी को-ऑपरेटिव लालजी सरोज सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा नीरज तिवारी एस.एम.एस आदि अधिकारीगण एवं कृषि विज्ञान केन्द्र महगाँव से आये हुए वैज्ञानिक तथा के विभिन्न विकासखण्डों से आये हुए कृषक उपस्थित रहे।
More Stories
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel