लखनऊ15मार्च25*मंत्री नन्दी ने राज्यपाल से भेंट कर दी होली की शुभकामनाएं*भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है होली:राज्यपाल*
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने राजभवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश की संवैधानिक प्रमुख, महिला सशक्तिकरण की प्रतीक राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से भेंट कर उन्हें स्नेह, सौहार्द, उल्लास और रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन के साथ ही राज्यपाल का आशीर्वाद एवं स्नेहिल शुभकामना प्राप्त किया।
राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था में त्योहारों का अपना विशेष महत्व है। त्योहारों की प्राधान्यता रही है।
होली भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है। होली बुराई पर अच्छाई की विजय, दुष्प्रवृत्तियों के नाश और सद्गुणों के प्रसार का प्रतीक है।
होली पर्व के साथ साथ सामाजिक परिर्वतन का वाहक भी है।
होली सामाजिक समरसता और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है। इस त्यौहार पर लोग हर तरह के भेदभाव समाप्त कर एक दूसरे के गले मिलते हैं। होली का पर्व यह दर्शाता है कि समाज में एकता, सदभावना, प्रेम और भाईचारे को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है। यह पर्व हमें आपसी भेदभाव खत्म कर एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक रहना सिखाता है।

More Stories
भागलपुर30जुलाई26* रेलवे स्टेशन पर मेसर्स सौम्या इंटरप्राइजेज एयर कंडीशन सैलून का भव्य उद्घाटन
कानपुर नगर30जुलाई26*नवंबर से नए आकर्षण के साथ शुरू होगा कानपुर बोट क्लब का संचालन*
भागलपुर30जुलाई26*ललमटिया थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को अवैध असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार।