*मीडिया सेंटर महाकुंभ 2025*
प्रयागराज19फरवरी25*सीमा नकवी ने किया संगम स्नान, संतों का लिया आशीर्वाद*
*महाकुंभ में आस्था की डुबकी, सीमा नकवी ने सराहा आयोजन*
*प्रयागराज पहुंची मुख़्तार अब्बास नकवी की पत्नी, महाकुंभ में की पूजा-अर्चना*
*महाकुंभ में सीमा नकवी को संगम स्नान और संत दर्शन से मिली दिव्य अनुभूति*
*महाकुंभ नगर, 19 फरवरी 2025।*
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचीं और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि सहित अन्य संत-महात्माओं से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सीमा नकवी ने महाकुंभ को भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आयोजन अध्यात्म और श्रद्धा का भव्य संगम है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महाकुंभ के आयोजन के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और कहा कि यहां की सुरक्षा, सफाई और यातायात प्रबंधन अत्यंत प्रभावी है।
संगम स्नान के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने भी धार्मिक स्थलों का दर्शन किया। महाकुंभ में अपनी उपस्थिति को आध्यात्मिक अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा कि इस आयोजन से पूरे विश्व को भारत की सांस्कृतिक महानता का संदेश मिलता है। स्नान और संत दर्शन के पश्चात वे परिवार सहित लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।

More Stories
हमीरपुर २९ जून २०२६*पानी के पाइप लाइन की खुदाई करने के बाद ठेकेदार द्वारा गड्ढे को न भरवाना , गांव वालो के लिए बना मुसीबत
पूर्णिया बिहार 29 जून 26* वर्दी को सलाम, आंखें नम: रूपौली के पर्यवेक्षी पदाधिकारी हरि शंकर मिश्र का असामयिक निधन, पूर्णिया पुलिस परिवार में शोक की लहर
पुणे २९ जून २०२६ *पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने कई खुलासे किए है।