प्रतापगढ़19फरवरी25*ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाते समय क्षतिग्रस्त मार्गो को अविलम्ब मरम्मत कराएं: सीडीओ
प्रतापगढ़।मुख्य विकास अधिकारी डाॅक्टर दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन के सीडीओ कार्यालय में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी।
सीडीओ ने निर्माणाधीन पाइप्ड पेयजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाते समय क्षतिग्रस्त मार्गो को अविलम्ब मरम्मत कराया जाए, जिससे जनसामान्य का आवागमन सुचारू रूप से हो सके।
इसके अतिरिक्त पूर्ण पेयजल योजनाओं में नियमानुसार जलापूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत आईएसए द्वारा कराये गये कार्यो के सन्दर्भ में योजना के प्रचार प्रसार नियमानुसार करने करने के निर्देश दिये गये।
समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियन्ता जल निगम अजय कुमार उपाध्याय, सहायक अभियन्ता हिमांशु केसरवानी सहित जिला समन्वयक, डीपीएमयू, आईएसए क्वार्डिनेटर और आईएसए के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
More Stories
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*