प्रतापगढ़19फरवरी25*संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे से लटकता मिला 22 वर्षीय युवक का शव,मचा हड़कम्प*
लीलापुर थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार के पास नीम के पेंड से लटकता मिला दिवाकर सिंह का शव
प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार में बुधवार सुबह एक युवक का संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कम्प मच गया।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय दिवाकर सिंह के रूप में हुई है। वह साहबगंज बाजार में स्थित पूर्व प्रधान रामचंद्र मोदनवाल की मिठाई की दुकान पर रहकर काम करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे दिवाकर शौच के लिए खेतों की ओर गया था। कुछ घंटों बाद सूचना मिली कि उसका शव साहबगंज बाजार के पश्चिम दिशा में स्थित खेतों में एक नीम के पेड़ से लटकता मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है। फिलहाल पुलिस हत्या या फिर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि दिवाकर किसी भी प्रकार की तनाव में नहीं था, लेकिन अचानक से उसका शव पेंड से लटकता मिला है । पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने बताया कि दिवाकर एक अच्छा लड़का था और उसकी आत्महत्या की खबर सुनकर सभी हैरान हैं। पुलिस ने आगे की जांच के लिए एक टीम गठित की है और जल्द ही आत्महत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।
More Stories
नई दिल्ली 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज दिन मंगलवार *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 3 अक्टूबर 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
दिल्ली 2 नवम्बर 26*8वा वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश जनवरी 2027 तक आने की पूरी संभावना….