March 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 6 फरवरी 25*नशे के विरुद्ध पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई।

पूर्णिया बिहार 6 फरवरी 25*नशे के विरुद्ध पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई।

पूर्णिया बिहार 6 फरवरी 25*नशे के विरुद्ध पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई। 11 किलोग्राम गांजा,
नकद-30,000/ गिरफ्तार।

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।

पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस पदाधिकारी थाना में पदस्थापित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ दिवा गश्ती एवं वाहन जाँच हेतू थाना से प्रस्थान किये थे। दिवा गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि बेलौरी चौक से महेन्द्रपुर जानेवाली सड़क में एक ऑटो से कुछ व्यक्ति गांजा लेकर जाने वाले है। गांजा तस्कर की गिरफ्तारी एवं गांजा की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ बेलौरी गुमटी के पास पहुँच कर वाहन जाँच प्रारंभ किया। वाहन जाँच के क्रम में एक सी०एन०जी० ऑटो बेलौरी चौक की ओर से आता हुआ दिखायी दिया जिसे वाहन जाँच हेतू रूकने का ईशारा किया गया तो ऑटो चालक एवं उसमें सवार अन्य व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकडाये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर ऑटो चालक ने अपना नाम दिवाकर कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता बरमानन्द सिंह, सा० रजवैली, थाना बौसी बसैठी, जिला अररिया एवं एक अन्य व्यक्ति ने अपना नाम रमण कुमार, उम्र 25 वर्ष, पिता सुभाष चौधरी, सा० रहटा, थाना कुमारखण्ड, जिला मधेपूरा बताया। तत्पश्चात पकड़ाये व्यक्ति एवं सी०एन०जी० ऑटो की विधिवत तलाशी ली गई तो रमन कुमार पास से दो मोबाईल एवं नकद-30,000/- रूपया तथा ऑटो चालक के पास से एक मोबाईल एवं सी०एन०जी० ऑटो के सीट के नीचे छुपा कर रखा हुआ कुल 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा, मोबाईल, नकद एवं सी०एन०जी० ऑटो को विधिवत जप्त करते हुए दोनों अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
पूछ-ताछ के क्रम में अभियुक्त के द्वारा गांजा तस्करी के forward/backward linkage का खुलासा किया गया है जिस संबंध में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है। इस संपूर्ण कार्रवाई में मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सराहनीय रही है।

Taza Khabar