हरदोई31जनवरी25*युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के तारापुरवा गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक खेत की रखवाली कर रहा था, लेकिन सुबह उसका शव गांव के पश्चिम जंगल में खेत पर बने मडईया में लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने आत्महत्या की या फिर मामला कुछ और है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बिहार अब केवल साहित्य और लोककला तक सीमित नहीं : मनोज बाजपेयी
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
बाँदा 10 फ़रवरी 26*थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।