पंजाब24जनवरी25*5 ग्राम हैरोइन केस में महिला बरी
एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने महिला को किया बरी
अबोहर, 24 जनवरी (शर्मा/ सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में 5 ग्राम हेरोइन के मामले में अमरजीत कौर पत्नी बलविंद्र सिंह वासी पक्का सीडफार्म अबोहर के वकील संदीप बजाज ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील तथा सीआईए स्टाफ पुलिस ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए पांच ग्राम हैरोइन मामले में अमरजीत कौर को सबूतों के अभाव में बरी किया। जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ प्रभारी सज्जन सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने अमरजीत कौर को 5 ग्राम हैरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की थी। महिला के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं.68, 4.5.22 एनडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। महिला अमरजीत कौर ने अपने वकील संदीप बजाज के माध्यम से जमानत करवाकर केस में शामिल हुई। अदालत ने उसे सबूतों के अभाव में बरी किया।
फोटो:4, एडवोकेट संदीप बजाज।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*