मथुरा24जनवरी25*कम्पनी में कैश चोरी वाले दो अभियुक्तगण को मय माल के साथ गिरफ्तार।
मथुरा से रिपोर्टर सतीश कुमार की खास खबर यूपीआजतक
*मथुरा24जनवरी25* श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय द्वारा चलाये गये अभियान में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय मथुरा के कुशल निर्देशन में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी महोदय के नेतृत्व में थाना हाईवे जनपद मथुरा क्षेत्रान्तर्गत चोरी करने वाले अभियुक्तगणों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना हाईवे पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई । बीएनएस में (DELHIVERY) कम्पनी में रूपये चोरी करने वालें अभियुक्तगण 1.गोविन्द पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी गांव सतोहा थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 23 वर्ष 2.कैलाश शर्मा पुत्र पण्डित श्रीचन्द शास्त्री निवासी पूनम बिहार कालौनी थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष को मय माल (चोरी के 337350/- रूपये तीन लाख सैंतीस हजार तीन सौ पचास रूपये) व 02 अदद तमंचा .315 बोर नाजायज व 02 अदद कारतूस .315 बोर के साथ पाली खेडा चौराहे से समोला टीला जाने वाले रोड से करीब 50 मीटर आगरे पाली खेडा की तरफ थाना हाईवे जनपद मथुरा से दिनांक 23/01/2025 समय करीब 23.15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का माँ पूरण देवी की धरती पर भव्य स्वागत*
पूर्णिया बिहार13सितंबर26* पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक अदालत में 9,333 मामलों निष्पादन 18 करोड़ से अधिक का हुआ सेटलमेंट*
बालाघाट13सितंबर 26*आदिवासी बच्चों की मौत पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा बोले- स्वास्थ्य सुविधा नहीं