अनूपपुर15जनवरी25*नर्मदा अंचल से निकला हीरा*
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बने हीरा सिंह श्याम
भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का हुआ भव्य स्वागत
अनूपपुर( मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)संगठन महापर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 14 जनवरी 2025 की देर शाम अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा भाजपा के महामंत्री रहे हीरा सिंह श्याम के नाम की गई, हीरा सिंह श्याम के नाम की घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए होते ही जिले भर के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार दौड़ पड़ा और चारों तरफ से बधाई का सिलसिला शुरू हुआ जो निरंतर जारी है। 15 जनवरी 2025 को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम सर्वप्रथम मां नर्मदा अमरकंटक पहुंचकर माता जी का दर्शन करने के पश्चात अपनी नई पारी की शुरुआत की। अमरकंटक में मां नर्मदा का दर्शन करने के पश्चात वहां से लेकर अनूपपुर तक जगह-जगह पर उनका कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अनूपपुर भाजपा कार्यालय में पार्टी के द्वारा आयोजित किए गए सम्मान समारोह में पहुंचे हीरा सिंह श्याम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल अनूपपुर के विधायक पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह सांसद हिमाद्री सिंह कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल ने भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी अनिल गुप्ता आधा राम वैश्य बृजेश गौतम जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
युवा मोर्चा ने किया स्वागत
अनूपपुर जिला मुख्यालय पहुंचे नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं अमरकंटक तिराहे से भव्य स्वागत करते हुए रैली के माध्यम से भाजपा कार्यालय लेकर पहुंचे भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिलक बंदन कर उनका स्वागत किया
मंत्री एवं विधायक रहे उपस्थित
नवनीत भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के स्वागत अभिनंदन समारोह में भाजपा कार्यालय में मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामदासपुरी अनिल गुप्ता बृजेश गौतम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिनके द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन ने एक युवा नेतृत्व को जिला अध्यक्ष की कमान सौपा है निश्चित तौर पर संगठन का काम तीव्र गति से आगे बढ़ेगा और हम सब मिलकर अपने युवा अध्यक्ष का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग प्रदान करेंगे।
कार्यकर्ता और सामाज हित में करेंगे काम
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हीरा सिंह श्याम ने कहा की प्रदेश नेतृत्व ने हम जैसे एक आम कार्यकर्ता को एक बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की है यह केवल भाजपा में ही संभव है जबकि हमारा पारिवारिक कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है अंतिम छोर से उठाकर हमें आगे की पंक्ति में भाजपा ने बैठाया है हम राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करता हूं संगठन ने जिस सोच के तहत हमें जिम्मेदारी प्रदान की है उसका निर्वहन हम पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन लेकर हम आगे बढ़ेंगे जिस भरोसे के साथ हमें कमान सौंप गई है उसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा कार्यकर्ता के हित में और समाज के हित में काम किया जाएगा हर कार्यकर्ता के मान सम्मान की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता होगी हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी के परिवार को आगे ले जाएंगे जिससे कि राष्ट्र और समाज का निरंतर विकास गतिमान रहे।
*भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का पुष्पराजगढ़ में हुआ ऐतिहासिक स्वागत,*
*सांसद हिमाद्री सिंह के निवास पर पहुंच कर लिया आशीर्वाद*
पुष्पराजगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय द्वारा भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला अध्यक्ष पद पर युवा भाजपा नेता हीरा सिंह श्याम को मनोनीत किया गया। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा युवा नेता को जिले की कमान सौंपी गई जिससे निश्चित रूप में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी। पुष्पराजगढ़ क्षेत्र से पहली बार बने भाजपा के जिला अध्यक्ष की खुशी में पूरे क्षेत्र में जगह जगह पटाखे फोड़े गये मिठाइयां बाटते हुये खुशी जाहिर करते हुऐ तहसील मुख्यालय में स्वागत वंदन किया गया।
जिले की कमान मिलने की घोषणा के दूसरे दिन नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह जँहा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रथम नगर आगमन पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
*पुष्पराजगढ़ स्व सहायता समूह भवन में हुई सभा*
नव नियुक्त अध्यक्ष के स्वागत में पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता स्व सहायता समूह भवन में एकत्रित होकर बाजे गाजे के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया गया तत्त्पश्चात पूरा काफिला नगर भ्रमण करते हुए सभा स्थल से दुर्गा मंदिर परिसर तक जगह जगह स्वागत किया गया।
*सांसद हिमाद्रि सिंह के निवास पहुँचकर की सौजन्य मुलाकात*
भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह के निवास पहुँचकर उनसे सौजन्य मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिये उक्त अवसर पर सांसद द्वारा नव नियुक्त अध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें मिठाई खिलाई।
*स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित*
सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*जिला बनने के बाद पहली बार पुष्पराजगढ़ को मिला भाजपा का कमान*
हीरा सिंह श्याम ने अपने विचार ब्यक्त करते हुऐ कहा की बड़े सौभाग्य की बात है की अनूपपुर जिला बनने के बाद पहली बार पुष्पराजगढ़ क्षेत्र को जिला अध्यक्ष पद से नवाजा गया है
मैं अपने आपको भाग्यशाली समझता हूं जो इतनी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी ने मुझे संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है जो भी संगठनात्मक दृष्टि से कमी होगी उसे सुधारने पूरा प्रयास करूँगा सभी कार्यकर्ता एक साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर संगठन को मजबूती प्रदान करने में कोई कोर कसर नही छोडूंगा।
More Stories
रीवा मध्यप्रदेश14अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा की कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण खबरें
रीवा14अक्टूबर25**₹600 की बेइज़्ज़ती — दिव्यांग दीपक गुप्ता का सवाल, मंत्री जी ज़रा अपने माता-पिता से पूछिए क्या इतने में जीवन चल सकता है?**
मथुरा14अक्टूबर25*जेल में बंद कैदियों द्वारा तैयार की जा रही है मोमबत्ती व दीपक*