पंजाब10जनवरी25*5 ग्राम हैरोइन सहित युवक काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 10 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी रणजीत सिंह, एडीशनल एसएचओ जसविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी कल्लरखेड़ा के पास जा रही थी कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रहलाद कुमार उर्फ बुंदिया पुत्र कृष्ण लाल वासी जंडवाला हनुवंता के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*