पंजाब10जनवरी25*30 किलो पोस्त सहित घोड़ा ट्रक चालक व कंडर काबू
अबोहर, 10 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी मनजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने सुबह 3 बजे आलमगढ़ चौकी पर नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से आ रहे घोड़ा ट्रक चालक को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से दो गट्टों में 30 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान गुलजार सिंह पुत्र सिंगारा सिंह वासी आलीवाला मल्लांवाली जिला फिरोजपुर व दिनेश कुमार उर्फ अंग्रेज पुत्र काला सिंह वासी धर्मपुरा मल्लांवाली जिला फिरोजपुर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं.6, 10.1.25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच सीआइए स्टाफ के प्रभारी मनजीत सिंह कर रहे हैं।
फोटो:4 पुलिस पार्टी व बरामद ट्राला व आरोपी।
More Stories
कानपुर नगर 14 अक्टूबर 26* 2027 में PDA समाज ही बनाएगा सरकार—श्यामलाल पाल
पूर्णिया बिहार14अक्टूबर26* ईंट से पीट-पीटकर शौकत अली की हत्या, जलालगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में बेगूसराय से दबोचा हत्यारा
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26* मिशन शक्ति अभियान: छात्रा अंजनी पाल बनीं एक दिन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी,