पंजाब07जनवरी25*मार्कफैड के गोदाम में चोरी करने वाला दूसरा आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 07 जनवरी (शर्मा/ सोनू): नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मार्कफैड के गोदाम में चोरी करने वाले दूसरे आरोपी गुरदर्शन सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मार्कफैड के गोदाम में चोरी करने वाले आरोपी शेर सिंह पुत्र हरबंस सिंह अबोहर को गेंहू व ट्राली सहित काबू किया था। नगर थाना पुलिस ने किसान नेता सुखजिंद्र सिंह प्रधान बीकेयू राजेवाल पुत्र सुरिंद्र सिंह वासी नानक नगरी गली नं.5 के बयानों पर मार्कफैड गोदाम में चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 267, 24.12.24, धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस के तहत अवि मनवंदा, छिंदरपाल, शेर सिंह, व 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,