रायबरेली30दिसम्बर24*एसपी के निर्देश पर सीओ ने कोतवाली का किया त्रैमासिक निरीक्षण

महराजगंज/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकार यादवेंद्र बहादुर पाल ने कोतवाली महराजगंज का त्रैमासिक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने परिसर में साफ सफाई व अभिलेखो तथा माल खाने में रखे शस्त्रों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकार ने संपूर्ण कोतवाली परिसर में व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने की भी निर्देश दिए।
आपको बता दें कि, पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत सोमवार को दिन में लगभग 12:00 बजे क्षेत्राधिकार यादवेंद्र बहादुर पाल द्वारा महराजगंज कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होंने शस्त्रागार, मलखाना, बैरिक व कोतवाली परिसर एवं शौचालय व महिला हेल्पडेक्स समेत अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीसीटीएनएस कार्यालय का भी गहनता से निरीक्षण किया।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव, एसएसआई देवेंद्र सिंह भदोरिया, एसआई राजवीर सिंह, एसआई दिनेश गोस्वामी, चौकी इंचार्ज चंदापुर रवि पवार, रोहित कुमार, एसआई सचिन सिंह, हरीकिशोर सिंह, रविकांत पांडेय, मुंशी अजय कुमार, मुंशी हिमांशु, मोहम्मद अशफाक समेत महिला आरक्षी शगुन शर्मा आदि मौजूद रहे।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री