कौशांबी26दिसम्बर24*शिक्षक की फटकार के बाद स्कूल से लौटे छात्र की सड़क हादसे में मौत*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के रैया देह माफी स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ने वाला एक छात्र शिक्षक की फटकार के बाद स्कूल से 11:00 बजे बाहर निकल कर घर जा रहा था जैसे ही छात्र अयोध्या का पुरवा चौराहा के पास पहुंचा तेज गति ट्रक ने बालक को टक्कर मार दिया है जिससे बालक की दर्दनाक मौत हो गई है मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के चंदई तारा गांव निवासी इरफान अली उम्र लगभग 15 वर्ष पुत्र मकसूद अली संयुक्त विद्यालय रैया देह माफी में कक्षा 8 की पढ़ाई कर रहा है गुरुवार की सुबह वह स्कूल गया था लेकिन किसी बात को लेकर स्कूल में शिक्षक ने उसे जमकर फटकार लगाई और डांट फटकार स्कूल से बाहर निकाल दिया शिक्षकों की फटकार के बाद इरफान अली घर के लिए निकला जैसे ही वह अयोध्या का पुरवा के पास पहुंचा तेज गति ट्रक ने टक्कर मार दिया है जिससे बालक की दर्दनाक मौत हो गई है मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है परिवार में कोहराम मच गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेज दिया।

More Stories
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*
मथुरा 23 जुलाई 26 उप जिलाधिकारी महावन एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त:-*
*बांदा 23 जुलाई 26*संसद के मानसून सत्र में बुंदेलखंड राज्य की मांग उठाएं बुंदेलखंड के सांसद – प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंडी*