कौशांबी26दिसम्बर24*अचानक सड़क पर रुकी विक्रम से कार की टक्कर दो घायल*
महगांव कौशाम्बी।** संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज चौराहे के आगे बलकरनपुर मोड़ के सामने गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे विक्रम का पशिया निकल जाने से अचानक सड़क पर बिक्रम रुक गई प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ़्तार कार ने बिक्रम की जोर दार टक्कर हो गयी जिससे विक्रम पर सवार दो लोगो को गंभीर चोट आई है। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है और कार सवार लोग भी घायल हैं
मिली जानकारी के अनुसार तेलियान का पुरवा मजरा बलकरनपुर निवासी जितेन्द्र अपने छोटे बच्चे का इलाज करवाने बिक्रम से मूरतगंज गया था घर वापस लौटते वक्त इमामगंज के पास विक्रम का पीछे का एक पहिया निकल गया जिस वजह से विक्रम मुड़ नही पाया और सड़क पर अचानक खड़ी हो गई सड़क पर अचानक विक्रम खड़े होने से कार का विक्रम से जोर दार टक्कर हो गयी जिससे विक्रम चालक जितेंद्र व उसका भाई महेन्द्र सरोज घायल हो गया । घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक विक्रम के सड़क पर खड़े हो जाने से दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है और कार सवार लोग भी घायल हैं दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई हैं।

More Stories
Riva7 सितम्बर 26*सागर की घटना के बाद रीवा संभाग में प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह ने दिए अवैध और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*
अयोध्या 7 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 7 सितंबर 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया ।*