मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:29 नवम्बर 24 *जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई*
आज दिनांक 29/11/2024 को राजकीय इंटर कॉलेज महुअरिया मिर्जापुर में युवा और खेल मंत्रालय के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र मिर्जापुर द्वारा जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया मिर्जापुर के कक्षा 11 के छात्र अंकित सरोज ने एकल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान एवं कक्षा 11 के छात्र राज सिंह व प्रिंस ने सामूहिक विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता सिद्धार्थ मणि विक्रम एवं जीव विज्ञान की प्रवक्ता जैनब जहां उपस्थित रहे।
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,