दिल्ली18नवम्बर24*दिल्ली में देश का पहला महिला बस डिपो ‘सखी’ हुआ लांच, यहां की सभी कर्मी महिला होंगी
🟡दिल्ली के सरोजिनी नगर में देश का पहला महिला बस डिपो बनकर तैयार हो चुका है। इसका नाम दिया गया है, ‘सखी’ डिपो। मजे की बात यह है कि सखी डिपो में ड्राइवर, कंडक्टर सहित सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। दिल्ली सरकार का दावा है कि सखी डिपो दुनिया का पहला महिला बस डिपो है और विश्व स्तर पर अपनी तरह की पहली पहल है। सरोजिनी नगर सखी डिपो में 223 महिला कर्मचारी हैं। इनमें 89 ड्राइवर और 134 कंडक्टर शामिल हैं। डिपो 70 बसों का बेड़ा संचालित करता है, जिसमें 40 AC और 30 Non AC बसें शामिल हैं। ये बसें दिल्लीभर में 17 रूट्स को कवर करती हैं। यहां बता दें कि पहले सरोजिनी नगर डिपो के नाम से जाना जाने वाला यह डिपो अप्रैल 1954 में शुरू हुआ था, जो कि दिल्ली का पहला बस डिपो था। स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू के नाम पर इसे बनाया गया था। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली की पहली महिला बस ड्राइवर वंकदावथ सरिता ने 10 अप्रैल, 2015 को DTC जॉइन की और सरोजिनी नगर डिपो से ही अपनी यात्रा शुरू की ▪️
More Stories
नई दिल्ली21जून2025*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मैक्स हॉस्पिटल द्वारका में मनाया गया योग दिवस।
नई दिल्ली18जून25*क्रोएशिया में पीएम मोदी का स्वागत गायत्री मंत्र व स्वाति वाचन से किया गया।
नई दिल्ली18जून25*कपिल सिब्बल ने जस्टिस यशवंत वर्मा के पढ़े कसीदे महाभियोग के खिलाफ खोला मोर्चा