गोण्डा20अक्टूबर*बहला-फुसलाकर लड़की को भगाना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार*
कर्नलगंज,गोण्डा । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए कड़े निर्देश के क्रम में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त दीपू तिवारी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी थाना कर्नलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना कर्नलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें आरोपी दीपू तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी निवासी बांसगांव पूरे भुजई थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा को पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-366/21, धारा 363,366 भादवि व 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 एक्ट थाना कर्नलगंज जनपद गोंडा के मामले में गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार कर्ता टीम में उपनिरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय मय टीम मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 12 अप्रैल 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा वांछित 02 अभियुक्तगण को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 12 अप्रैल 26*उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात कि
कानपुर देहात12अप्रैल26*कानपुर देहात की पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार पूराः एसपी ने किया निरीक्षण,