कानपुर नगर13नवम्बर24*सीसामऊ से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन में पहुंची सांसद इकरा हसन
विशाल जनसभा को किया संबोधित, लोगों का दिखा क्षेत्र में भारी हुजूम
सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने कैराना से सपा सांसद इकरा हसन सीसामऊ विधानसभा स्थित ग्वालटोली मक़बरा व कर्नलगंज इलाके में पहुँची । इस दौरान यहाँ इकरा के समर्थन में भारी भीड़ देखने को मिली । जनसभा को संबोधित करते हुए सपा सांसद इकरा हसन ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा, इसके साथ ही सांसद इकरा ने नसीम सोलंकी को भारी बहुमत से जीत का दावा करते हुए कहा कि हम इस सीट को एकतरफ़ा जीत रहे है । इसके साथ ही इकरा ने सूबे की सभी 9 सीटों पर सपा की जीत का दावा किया । इकरा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने हिन्दू मुस्लिम समुदाय के बीच खाई बढ़ाने का काम किया है । हिन्दू को तकलीफ़ हो तो मुस्लिम आगे आये । मुस्लिम को तकलीफ हो तो हिन्दू आगे आये यही हमारे मुल्क की खूबसूरती है जिसे भाजपा में खत्म कर दिया है । उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर ही सपा के जनप्रतिनिधियों को जेल भेजा जा रहा है ।
बाईट : इकरा हसन : कैराना सांसद

More Stories
प्रतापगढ़1 मई26*बी ए की छात्रा ने बंद कमरे में फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम*
कानपुर नगर २२ अप्रैल २६* शिववराजपुर के दहेलिया गांव में महिला की संदिग्ध मौत, थाना प्रभारी मौके पर*
*🏵️पपीते के पत्तो की चाय किसी भी स्टेज के कैंसर को सिर्फ 60 से 90 दिनों में कर देगी जड़ से खत्म,🏵️*