पंजाब19अक्टूबर*गांव जोधपुर व ढाणी ठाकर सिंह में लीगल सर्विस अर्थारिटी द्वारा सेमीनार आयोजित
अबोहर, 19 अक्तूबर (शर्मा): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा ग्रामीण लोगों को कानून के प्रति जागरूक करने के लिए लीगल सर्विस अथॉरिटी के मैंबरों द्वारा सेमीनार करवाने के निर्देश जारी किये हैं। जिला फाजिल्का के सीनियर सैशन जज व लीगल सर्विस अथॉरिटी के चेयरमैन तरसेम मंगला, सैक्ट्री सीजेएम न्यायाधीश अमनदीप के नेतृत्व में लीगल सर्विस अथारिटी के मैंबर अमनदीप भोंपला ने गांव जोधपुर व ढाणी ठाकर सिंह में सेमीनार लगाकर ग्रामीण लोगों कानून के प्रति जागरूक किया। इस सेमीनार को सम्बोधित करते हुए एडवोकेट मैडम अमनदीप भुमला ने बताया कि महिलाओं, बुजुर्ग लोगों व बच्चों को किसी प्रकार से इंसाफ नहीं मिलता या पुलिस सुनवाई नहीं करती या किसी ने हक दबा रखा या कोई मजदूरी देने में आनाकानी कर रहा है किसी ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए लीगल सर्विस अथॉरिटी द्वारा इंसाफ दिलाया जा सकता है। इस लीगल सर्विस अर्थारिटी की ओर से फ्री वकील उपलब्ध करवाया जायेगा। उसे मात्र एक प्रार्थना पत्र लिखकर अबोहर सबडिवीजन के सीनियर न्यायाधीश की अदालत में देना होगा। उसके वकील उपलब्ध करवाकर केस लड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी लड़की अगर ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते हैं वह भी इस सोसायटी के माध्यम से सहायता ले सकती है। इस अवसर पर सरपंच जसपाल सिंह, सरपंच खोगरी, सरपंच गुरमीत सिंह, सतपाल, बलराम, श्रीराम, अजयराम, अमनदीप कौर, संदीप कौर, लक्ष्मी बाई, रमेश कुमार, जगसीर सिंह, मूला राम, दर्शन सिंह, राधेश्याम, भजन कौर, बिंदर कौर, नरिंद्र कौर, लिंबो बाई व अन्य महिला पुरूष मौजूद थे।
फोटो:2, कानूनी सेमीनार को सम्बोधित करती एडवोकेट अमनदीप भूमला
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26*शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 के देश और दुनिया के मुख्य समाचार*
NEW DELHI 23 OCTOBER 2026**TODAYS TOP NEWS* From hindi news channel Upaajtak
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*