रायबरेली19अक्टूबर24*गोदहिया मजरे खैरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई गाली गलौज व मारपीट मुकदमा दर्ज
महराजगंज रायबरेली।कोतवाली क्षेत्र के गोदहिया मजरे खैरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गाली गलौज करने व मारपीट करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाली पुलिस को वादी रामदेव सोनकर पुत्र राम प्रसाद निवासी गोदहिया मजरे खैरा थाना महराजगंज ने कहा है कि 19/ 10/ 2024 को गांव के ही दबंग प्रतिपक्षीगण पुरानी रंजिश को लेकर अनिल सोनकर पुत्र स्वर्गीय सुदामा सोनकर कलौ पत्नी स्वर्गीय सुदामा लाली पत्नी अनिल निवासी पता उपरोक्त ने गाली गलौज कर मारपीट की तथा घर के अंदर घुसकर भद्दी-भद्दी गालियां दी मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है चोटहिल की तहरीर पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
सीतापुर 30 अक्टूबर 26**चूहें खा गये गरीब का एक लाख रुपया**गरीब परिवार का 5 साल का सपना चूहों ने पल भर में बर्बाद कर दिया*
जम्मू कश्मीर 30 अक्टूबर 26*कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अक्टूबर महीने में ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*लेदर उद्योग को मिलेगी नई उड़ान! मोतीझील में 7वें लेदर मेले का आगाज,