रायबरेली19अक्टूबर24*महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में हुआ संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज महराजगंज में अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज, हरिद्वार द्वारा संचालित संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन कक्षा 5 से कक्षा 12 के बच्चों के लिए परीक्षा प्रभारी कविराज शिव कुमार सिंह “शिव” अवधि के मूर्धन्य कवि एवं आयुर्वेदाचार्य, समाज सेवी गायत्री परिवार के संरक्षक द्वारा किया गया। कॉलेज में परीक्षा का सफल संचालन विद्वान भौतिक शास्त्र अध्यापक आदर्श शुक्ला तथा विदुषी नीरू वाजपेई ने देखरेख में किया गया। सम्मानित अध्यापक ज्योति सिंह, गर्विता सिंह, ज्योति जयसवाल, जय सिंह, दिलीप गुप्ता एवं नेहा सिंह ने परीक्षा में अपना मूल्यवान योगदान किया। प्रधानाचार्य कमलब वाजपेई ने बताया कि बच्चों ने बहुत ही उत्साह से परीक्षा में भाग लिया तथा सभी अत्यंत हर्षित थे कि उन्हें अपनी भारतीय संस्कृति संस्कार रीति रिवाज तथा देश के सभी प्रांतो के विषय में अमूल्य जानकारी प्राप्त हुई ऐसे आयोजनों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। जिससे हमारी नई पीढ़ी में देश के प्रति समर्पण की भावना का विकाश होता है। आयोजन को सहयोग हेतु हार्दिक धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रजापति, मंजू सिंह, सरिता मिश्रा, अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, राजकिशोर पाल, आदर्श शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, शालिनी सिंह, जय सिंह, ज्योति जायसवाल, ज्योति सिंह, फातिमा, साधना सिंह, रुचि सिंह, गर्विता सिंह, दिलीप गुप्ता, आलोक यादव, सहित सभी शिक्षक — शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
More Stories
सीतापुर 30 अक्टूबर 26**चूहें खा गये गरीब का एक लाख रुपया**गरीब परिवार का 5 साल का सपना चूहों ने पल भर में बर्बाद कर दिया*
जम्मू कश्मीर 30 अक्टूबर 26*कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अक्टूबर महीने में ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*लेदर उद्योग को मिलेगी नई उड़ान! मोतीझील में 7वें लेदर मेले का आगाज,