अलीगढ़9अक्टूबर24*वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सफाई मजदूर संघ ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
अलीगढ़ से ब्यूरो चीफ शिवानी जैन एडवोकेट यूपीआजतक
अलीगढ़ में सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आज सफाई मजदूर संघ ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है । सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे । कलेक्ट्रेट पर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों प्रदर्शन किया और सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाये जाने की मांग की है । इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया है और सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की मांग की है । सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शासन का आदेश आया है जिसमें दैनिक मजदूरी 873 रुपए प्रतिदिन दिया जाना चाहिए । सफाई कर्मचारियों को 410 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मिलता है जिसमें उनके परिवार का पालन पोषण नहीं हो पाता है । फिलहाल सफाई मजदूर संघ ने प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की मांग की है ।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,