अलीगढ़5अक्टूबर24*डीएम ने मदनगढ़ी में जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत का मौके पर जाकर निस्तारण गुणवत्ता का किया निरीक्षण
अलीगढ़ से ब्यूरो चीफ शिवानी जैन एडवोकेट यूपीआजतक
जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी 0 ने तहसील कोल क्षेत्रान्तर्गत जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत का मौके पर पहुंच कर निस्तारण की गुणवत्ता को परखा । उन्होंने कहा कि जांच के दौरान आख्या गलत या टालमटोल वाली पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । शिकायतकर्ता सुमित कुमार पुत्र महेश चंद्र निवासी ग्राम शहरी मदनगढ़ी तहसील कोल के द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में नाली एवं सरकारी हैंडपंप के संबंध में शिकायत की गई थी । जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता के पिता की उपस्थिति में बीडीओ लोधा एवं ग्राम प्रधान को नियमतः नाली के निर्माण कार्य को तत्काल पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया । मौके पर एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह , बीडीओ लोधा आदिल फैज , तहसीलदार अवनीश कुमार , पुलिस टीम एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

More Stories
हाथरस10अगस्त26*बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद फायर अंदाज में भाजपा को रगड़ते हुए नजर आए
अलीगढ़10अगस्त26*अलीगढ़ में एक कांवड़िया बहुत खतरनाक दंडौती कांवड़ लेकर पहुंचा है.*
कानपुर नगर10अगस्त26*क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन संपन्न हुआ।